jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: फाइनेंस कंपनी के मेनेजर ने रजिस्ट्री रख ली नही दिया लोन,जब युवक ने रजिस्ट्री वापस मांगी तो मांगे 50 हजार! परेशान युवक ने कंपनी के ऑफिस में पिया जहर, ईलाज के दौरान हुई मौत 

हरदा। जिला मुख्यालय पर फाइंनेस कम्पनी के दफ्तर में उस हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने फाइनेंस कंपनी के अंदर जहर पी लिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक बलराम पिता गुलाब ढोके उम्र 30 वर्ष निवासी टिमरनी ने फाइंसेंस कम्पनी के अंदर सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे गंभीर अवस्था मे कंपनी के स्टाफ ने जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया। जिला अस्पताल में युवक की हालत बिगड़ने पर उसे डॉक्टरों ने भोपाल रैफर किया था जहा रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 

क्या था पूरा मामला,,

मृतक युवक बलराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया की फाइनेंस कम्पनी वाले तीन महीने से लोन देने के लिए चक्कर लगवा रहे है। लेकिन लोन के पैसे नहीं दे रहे।पीड़ित युवक ने मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बलराम ने बताया की मैनेजर ने मकान की रजिस्ट्री भी रख ली और लोन भी नहीं दिया।

परेशान युवक ने जब मेनेजर से रजिस्ट्री वापस देने की गुहार लगाई तो उससे 50 हजार रूपये मांग की। सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी ने तीन माह से दस्तावेज लेकर रख लिए थे। शहर के प्रताप कॉलोनी स्थित सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी से लोन लेने के लिए बात की तो उन्होंने 3 लाख 84 हजार रूपये का लोन पास कर दिया। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी लोन नहीं मिला।

- Install Android App -

जिससे परेशान होकर फाइनेंस कम्पनी के अंदर ही पीड़ित युवक ने सल्फास खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

क्या कहा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने,,

वही के कर्मचारी अजय नायर ने कहा की आप मकान के बीम कालम डलवा लो। पहली किस्त खाते में डलवा देगे।

युवक ने कर्ज लेकर बीम डलवा लिया ।फिर भी पैसे मेरे खाते मे नहीं आये युवक का आरोप है की मुझे मै ज़ब भी पैसे डालने की बोलता हु तो वो दो चार दिन मे डाल देंगे बोलकर बात टाल देते है। मैंने करीब ढ़ेड लाख रूपये का कर्जा कर लिया और फाइनेंस कम्पनी पैसे नहीं दी रही।

  इस मामले मे सुप्रीम हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर शैतान सिंग का कहना है।

हमारी कंम्पनी के नियमानुसार प्लंथ लेवल कम्प्लीट करना होगा जो पूरा नहीं था और उनके पिताजी जो उनके साथ रहते है उनके साइन होना था। जो पुरे नहीं थे इसलिए लोन के पैसे नहीं दिए।