हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के महाविद्यालयों की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होने निर्देशित किया कि कॉलेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी रखें। उन्होने निर्देशित किया कि महाविद्यालय परिसर में यदि किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो उसकी सूचना अवश्य दें। बैठक में प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय डॉ. संगीता बिले, डॉ. पी.सी. काशिव, डॉ. विजय कुमार गोयल, डॉ. महेन्द्र कुमार सिरोही, श्री संजय पटवा, सुश्री बरखा जायसवाल व डॉ. धर्मेन्द्र कोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि जिला मुख्यालय पर विधि महाविद्यालय प्रारम्भ करने के लिये 10 एकड़ भूमि तथा एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के होस्टल के लिये 1.5 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। बैठक में बताया गया कि उच्च शिक्षा विभाग के तहत वर्तमान में गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मेधावी विद्यार्थी योजना तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संचालित है। योजना के तहत 2023-24 में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया।
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क...
हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM...
12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन
खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
