jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda News: तीस दिवसीय मशरूम उत्पादक प्रशिक्षण का सम्पन्न

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा द्वारा विगत एक माह से तीस दिवसीय मशरूम उत्पादक लघु ईकाई प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका समापन बुधवार को किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ओयस्टर, बटन, मिल्की, पैडी स्ट्रा आदि मशरूम की खेती के विभिन्न पहलुओं को बारिकी से बताया बयौ इस दौरान उपयोग होने वाली मशीन तथा उपकरण का उपयोग एवं इंदौर मे विभिन्न संस्थाओं का प्रशिक्षणार्थियों को भ्रमण कराया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ओ. पी. भारती द्वारा स्पान एवं कंपोस्ट की बारिकियों, बाजार तैयार करने, इसके विभिन्न उत्पाद आदि की जानकारी दी गई। इस अवधि में केन्द्र के अन्य वैज्ञानिकों सुश्री जागृति बोरकर, श्री आरसी जाटव, सुश्री पुष्पा झारिया, डॉ. मुकेश बंकोलिया व श्री प्रमोद पड़वार द्वारा मशरूम के विभिन्न पहलू पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही रोग एवं कीट प्रबंधन की  जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम मे 25 प्रशिक्षार्थी ने भाग लिया। समापन अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी ने मशुरूम उत्पादन के लिये विभाग की योजनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ‘‘एक वृक्ष मां के नाम’’ के तहत पौधरोपण भी कराया गया।