jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: हिंदू नव वर्ष हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान,सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार शाम को गोसाईं मंदिर में हुई।बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की।बैठक की शुरुआत शांति पाठ से हुई। इस दौरान फाग उत्सव की समीक्षा,हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा,परशुराम जन्मोत्सव विषय पर चर्चा हुई।सर्व ब्राह्मण समाज संयोजक नितेश बादर,परशुराम सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने गुड़ी पड़वा पर वंदनवार लगाने,घर घर दीप जलाकर नव वर्ष का स्वागत करने का सभी से आह्वान किया।उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को शाम को बड़ा मंदिर में सुंदर पाठ किया जायेगा।साथ ही परशुराम चौक को सजाया जाएगा।महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि हिंदू नव वर्ष पर एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर मंदिरों में भेंट किए जायेगे।बैठक के दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,मनोहरलाल शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा,युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने अपने विचार रखे।इस दौरान संदीप स्वामी को युवा इकाई प्रभारी बनाया गया।बैठक में कोषाध्यक्ष गजानंद डाले ने फाग उत्सव का आय व्यय का ब्यौरा दिया।बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।अंत में आभार पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने व्यक्त किया।इस दौरान अरुण तिवारी,संदीप स्वामी,दीपक शुक्ला,सौरभ तिवारी,दीपक जोशी,युवा इकाई सचिव अमित दुबे ,गुड्डू शर्मा,महिला इकाई सचिव अदिति गुरु,मीना ओझा,हेमा शर्मा,प्रीति शर्मा सहित समाज जन उपस्थित रहे।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –