jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Harda big न्यूज: ट्रेन की बोगियों के दोनों हिस्सों में भड़की आग , 5 मिनिट में यात्रियों ने खाली की ट्रेन

अग्निशमन से छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

हरदा।  मंगलवार शाम मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 15017 काशी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लग गई। जिस पर बोगी में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को भिरंगी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री जान बचाकर बाहर भागे। रेल कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। आग से गर्म हुए पहियों के ठंड होने तक ट्रेन को करीब 25 मिनट खड़ा रखा गया।
पहियों में चिंगारी देखकर गेटमैन ने दी सूचना
जानकारी के मुताबिक काशी एक्सप्रेस खिरकिया रेलवे स्टेशन से लगभग 6.15 बजे हरदा के लिए रवाना हुई। इसी दौरान ट्रेन के इंजिन से चौथे नंबर की जनरल बोगी के आगे और पीछे वाले पहिए के ब्रेक जाम हो गए। लेकिन ट्रेन रफ्तार में कुड़ावा रेलवे स्टेशन क्रास करते हुए भिरंगी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रेलवे गेट नंबर 198 पर गेटमैन ने पहियों के ब्रेक में लगी आग को देखकर तुरंत भिरंगी रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर को घटना की जानकारी देकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा करवाया।

पांच मिनट में खाली हो गई ट्रेन की बोगी

काशी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार यात्री शिवकुमार राजभर, विनोदसिंह ठाकुर ने बताया कि शाम को लगभग 6.25 बजे ट्रेन हरदा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक धुआं बोगी आने लगा। यह देखकर लोग घबरा गए। ट्रेन के दरवाजे पर बैठे यात्रियों ने नीचे झांककर देखा तो बोगी के आगे और पीछे के तरफ के दोनों पहियों में आग की लपटे दिखाई दी। पूरी बोगी में इतना धुआं हो गया कि सांस लेने में भी तकलीफ हो गई। पूरी बोगी में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग आग लगने को लेकर चिल्लाने लगे। लेकिन कुछ ही दूरी पर भिरंगी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को रोक दिया। जैसे ही ट्रेन रूकी तो महिला, पुरुष बोगी में अपना सामान छोड़कर जान बचाकर रेलवे लाइन में उतर गए। पांच मिनट में पूरी बोगी खाली हो गई और लोग दूर जाकर जाकर खड़े हो गए। वहीं ट्रेन की अन्य बोगियों में सवार यात्रियों में ही आग लगने की बात पता चलने पर उनमें हड़कंप मच गया और वे भी बोगियों से उतर गए।

- Install Android App -

रेल कर्मियों अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया

गेटमैन की सूचना पर भिरंगी रेलवे स्टेशन का स्टॉफ अग्निशमन यंत्र लेकर बोगी के पास पहुंचा। वहीं ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड भी मौके पर आए। कर्मचारियों ने बोगियों के दोनों हिस्सों में भड़की आग पर अग्निशमन से छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इसके बाद गर्म हुए पहियों को ठंडा होने का इंतजार करने के लिए ट्रेन को करीब 25 मिनट तक खड़ा रखा गया। इसके बाद पहिए के ब्रेक में जली रबर को बदला गया। वहीं ट्रेन की अन्य बोगियों के पहियों की बारीकी से जांच की। इसके बाद ट्रेन को हरदा के लिए रवाना किया गया। हरदा रेलवे स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस का समय शाम को लगभग 6.30 बजे था, लेकिन आगजनी की घटना की वजह से ट्रेन करीब 7.36 बजे आई। डिप्टीएसएस ने ड्यूटी पर तैनात पाइंटसमैनों को भिजवाकर फिर से उक्त बोगी के पहियों की जांच कराई। जिन्होंने पहिए ठंडे होने का बताकर ट्रेन को रवाना करने के लिए कहा।

इनका कहना है
ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू गर्म होने से चिंगारी निकलती है, उसे आग लगना नहीं कह सकते। अभी मेरे पास काशी एक्सप्रेस में ऐसी घटना होने के संबंध में जानकारी नहीं आई है। मैं पता करवाता हूं।
सूबेदारसिंह, रेलवे पीआरओ, हरदा

साभार@ptrika