jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

Harda big news : ख़ून की कमी से जूझ रहा ब्लड बैंक, ब्लड बैंक को ब्लड की दरकार ! – रक्तदान करने ऑटो चालक यूनियन के सदस्य आए आगे, आज शिविर लगाकर करेंगे रक्त दान !

हरदा । रक्त को आपसी लड़ाई झगड़ो में व्यर्थ बहाने की बहुत खबरें आपने पढ़ी सुनी होंगी। आज ऑटो चालक यूनियन द्वारा सामूहिक रक्तदान से मनुष्यता को सार्थक करने को लेकर की जा रही पहल से जुड़ी खबर सबसे अहम है।

ब्लड बैंक को रक्त की कमी से जूझने की खबर मिलते ही जमीन से जुड़े ऑटो चालक यूनियन ने सबसे पहले पहल करते हुए अपने सभी साथियों के साथ ब्लड बैंक की एनीमिक कंडीशन को सुधारने का बीड़ा उठाते हुए सामूहिक रक्तदान का फैसला लिया।

- Install Android App -

आइए मानवता के हक़ में हम सब संकल्प लें – कि आप हम सब रक्त को व्यर्थ न बहाएं, आगे आएं रक्तदान कर अपना अमूल्य सहयोग करें ।

आज 11 बजे शिविर –

हरदा ऑटो चालक यूनियन के सभी सदस्यों ने जिला अध्यक्ष मट्टु सोनी के नेतृत्व मे आज शिविर रख लिया।
आज दिनांक -17-12-2023 को सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन नया बस स्टेण्ड प्रागण में किया जाएगा । इसमें लगभग 120 अधिक ऑटो चालक रक्तदान करेंगे। यूनियन के अध्यक्ष ने मट्टु सोनी ने बताया कि इसके अलावा आम जन भी ब्लड डोनेट कर सकते हैं । यूनियन की तरफ से सभी सुविधा रहेगी। इस मौके पर आरटीओ भी मौजूद रहेंगे।