jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

Harda Big news: डूडी बिल्डकॉन हरदा के विरुद्ध राजस्व ओर खनिज विभाग ने की कार्यवाही!,  

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी।

- Install Android App -

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। जिला खनिज अधिकारी व नायब तहसीलदार हरदा ने गत दिवस ग्राम अबगांव खुर्द बायपास फोरलेन मार्ग के किनारे स्थित धीरज कुमार डूडी निवासी वार्ड क्रमांक 3 टिमरनी के आर.एम.सी. प्लांट डूडी बिल्डकॉन परिसर की मौके पर जांच की। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि जांच के दौरान 8 डम्पर गिट्टी तथा 4 डम्पर डस्ट बिना अनुमति के भण्डारित पाई गई। मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर ने बताया कि भण्डारित मटेरियल की परमिशन व अनुज्ञप्ति नहीं है, और मौके पर कोई रॉयल्टी भी नही पाई गई। जांच के दौरान पाई गई सामग्री को जप्त कर मौके पर उपस्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी टिमरनी निवासी सुपरवाइजर राहुल यादव के सुपुर्द की गई तथा भण्डारणकर्ता डूडी बिल्डकॉन हरदा के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर व

अर्थदण्ड प्रस्तावित कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया गया है।