jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda big news: दो मोटरसाइकिलो की भिड़त बेटे की इलाज के दौरान मौत, पिता जिंदगी मौत के बीच लड़ रहा जंग

हरदा। शनिवार की रात मगरधा रोड पर बाला गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने कनारदा गांव की ओर जा रही एक बाइक को जोर से टक्कर मार दी। घटना में 5 लोग घायल हो गए। जिसमे कनारदा निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही बाइक पर बैठे उसके पिता को गंभीर हालात में भोपाल रैफर कर दिया गया।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात प्रत्यक्षदर्शी राकेश पटेल ने बताया की शनिवार रात को बाला गांव की ओर से तेज रफ्तार बाइक से युवक आ रहे थे। यह तीनो शराब के नशे में भी थे। घटना में पांच लोग घायल हुए है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहा कनारदा निवासी शुभम भारती को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मृतक के पिता हीरा भारती को गंभीर अवस्था में भोपाल रैफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृतक के शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया गया।

इधर कनारदा के राकेश पटेल ने बताया की अवैध रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रही महुए की शराब पर रोक लगाने उन्होंने जिलें एसपी को भी शिकायत की है। लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है। उन्होंने कहा की रात को बाइक सवार तीनो युवक नशे में थे। उनकी गलती के कारण हमारे गांव का बेटा चला गया। वही उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब को बंद करवाने की मांग की है। इधर मृतक के परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।