jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

MP NEWS : गांव से प्रेमिका को लेकर भाग रहा था प्रेमी, परिजनों ने पकड़कर युवक को जमकर पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रेमी की जमकर लात-घूसे से कुटाई की

मकड़ाई समाचार डिंडोरी। मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में प्यार करने की सजा पर प्रेमी को मौत मिली है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया की बताई जा रही है। यहां अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरसिंघा का युवक वनवासी गांव की युवती को लेकर भाग रहा था। परिजनों को इसकी सूचना मिलने पर सलैया गांव में घेराबंदी किया और प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी की जमकर लात-घूसे से कुटाई की, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने बताया कि 21 वर्षीय बरसिंघा निवासी अरविंद वनवासी गांव की युवती से प्यार करता था। 16 मार्च के दिन दोनों आपसी रजामंदी से गांव से भाग गए, जिसकी भनक युवती के परिजनों को लगी और उन्होंने प्रेमी अरविंद के साथ बेटी को ग्राम सलैया में पकड़ लिया। इसके बाद युवती के पिता सुखदेन और पत्नी सोमवती ने अरविंद की लात घूसे से पिटाई कर अपनी बेटी को घर ले गए, वहीं अरविंद वनवासी अपने घर चला गया।

प्रेमी के पेट में अचानक दर्द होने से परिजनों ने उसे अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करावाया। उसे यूरिन समस्या आने लगी। उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। अनाचक दर्द बढ़ने से प्रेमी की तबीयत खराब होने लगी और 17 मार्च की रात को उनकी मौत हो गई। अमरपुर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला जीरो में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।