jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Harda big news: नेशनल हाइवे 59 पर मकान में जा घुसा ट्राला, लाखो का नुकसान, देर रात की घटना

हरदा। हरदा शहरी क्षेत्र अंतर्गत उड़ा में नेशनल हाइवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्राला सड़क किनारे किसान उमाशंकर दूंगाया के मकान में जा घुसा। ट्राला टिमरनी से हरदा की ओर आ रहा था। इस हादसे में किसान का लाखो रुपए का नुकसान हुआ है। मकान के बाहर लोहे का गेट, बाउंड्री वाल की दीवार और एक कुआं ट्राले की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई। किसान का पूरा परिवार वही रहता है। किसान उमाशंकर दूंगाया ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की लाखो रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर हुए नुकसान से अंदाजा लगाया जा सकता है की ड्राइवर कितनी तेज गति से वाहन चला रहा होगा। घटना रात ढाई बजे की बताई जा रही है। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्राइवर ने डायल 100 को फोन कर थाने चला गया। किसान ने नुकसान की भरपाई   व कार्यवाही की मांग की । पुलिस जांच में जुटी हुई है।