jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Harda Big News: 23 वर्षीय शातिर बदमाश के कब्जे से सिटी कोतवाली पुलिस ने जब्त किया एमडी पाउडर ड्रग्स, कीमत 11 लाख रुपए

हरदा : बुधवार की नशे के सौदागर एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। शातिर बदमाश को 56 ग्राम एमडी पाउडर के साथ हिरासत में लिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एआर खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटल्याखेड़ी रोड़ पर एक युवक MD ड्रग्स के साथ पैदल जा रहा है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर युवक से पूछताछ की। जिसके पास से 11 लाख 20 हजार कीमत की 56 ग्राम MD पाउडर जब्त किया।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नर्मदापुर जिले के पिपरिया के टॉवर मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ टशन पिता सुरेंद्र राजपूत (23) साल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पिपरिया, नर्मदापुर, गाडरवाड़ा व जीआरपी बैतूल में चोरी, मारपीट व नकबजनी जैसे गंभीर अपराध दर्ज है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने में एसआई आदित्य करदाते, सीताराम पटेल, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, कमलेश अहिरवार, शैलेन्द्र धुर्वे, शिव शंकर चौरे, आरक्षक शैलेंद्र परमार, वीरेंद्र राजपूत ने अहम भूमिका निभाई।