jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

Harda Big News : 5 कुख्यात बदमाशो को किया जिला बदर, इतने जिले की सीमाओ से बाहर रहने के आदेश जारी


हरदा :
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पांच आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार तीन आरोपियों को 3 माह के लिये तथा 2 आरोपियों को 6 माह के लिये जिला बदर किया गया है। जारी आदेश अनुसार साबिर पिता नजीर खान निवासी रामपुरा रोड़ सिराली तथा वासु उर्फ वासुदेव गौर निवासी गोमगांव सिराली को 6-6 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया है जबकि गोपाल पिता लक्ष्मीनारायण काजले निवासी दीपगांवखुर्द सिराली, इरफान पिता जमात अली निवासी भटपुरा सिराली तथा विश्राम कोरकू निवासी करनपुरा हंडिया को 3-3 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया है। इस अवधि में आरोपीगण हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास , खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।