jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

हरदा बिग न्यूज: अंधे कत्ल का खुलासा, पैसे के लेनदेन में आरोपी सलीम ने कर दी हत्या

हरदा बिग न्यूज: अंधे कत्ल का खुलासा, पैसे के लेनदेन में कर दी हत्या, बिछापुर निवासी दयाराम मौर्य का कत्ल उसके दोस्त सलीम शाह उर्फ शब्बीर ने की। जंगल में ले जाकर पहले की हत्या फिर पेट्रोल डालकर जला डाला।

- Install Android App -

हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में अंधे कत्ल का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
दिनांक 10/10/25 को सुबह लगभग 08 बजे रहटगाँव पुलिस को सूचना मिली की बडझिरी बोबदा रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव रोड किनारे पड़ा हुआ है, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रहटगाँव अपने बल के साथ मौके पर रवाना हुए और मर्ग जांच प्रारम्भ की | प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से FSL अधिकारी को बुलाया जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया | मर्ग जांच करते मृतक की पहचान बिच्छापुर निवासी दयाराम मौर्य उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई, मौके पर मृतक के परिजन भी उपस्थित हुए जिनके समक्ष मर्ग जांच की आवश्यक कार्यवाही कर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश पतारासी के प्रयास शुरू किये गए | घटना पर से थाना रहटगांव में मर्ग क्र 39/25 धारा 194 BNSS का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया | शव के पोस्टमोर्टेम से स्पष्ट हुआ की मृतक की हत्या कर उसे जलाया गया है |
पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL से मौके एवं शव का निरीक्षण करवाया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय भी घटनास्थल पहुचे और दिशा निर्देश दिए | मृतक की पहचान वहां उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा की गई बाद आधार कार्ड व परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि की गई | अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव, थाना टिमरनी एवं साइबर सेल हरदा का विशेष दल गठित कर कार्यवाही शुरू की गई , मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया की मृतक को अंतिम बार सलीम उर्फ़ सल्लाम पिता शब्बीर शाह निवासी लाइन पार टिमरनी के साथ दिनांक 09/10/25 को देखा गया था, उसके बाद से ही वो लापता था| साक्ष्य एवं मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया सलीम उर्फ़ सल्लाम पिता शब्बीर शाह को हत्या का आरोपी पाया गया जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते बताया की उसका मृतक के साथ पैसो का लेन देन था ।

मृतक अपने पैसे वापस मांग रहा था जिससे तंग होकर आरोपी ने मृतक को मरने की योजना बनायीं और उसे बहला फुसलाकर जंगल की तरफ के ले जाकर नशा करवाया और मौका देखकर डंडे से उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी| पुलिस द्वारा प्रकरण में थाना रहटगांव में अपराध क्र 302 धारा 103(1), 238 BNS का पंजीबद्ध कर आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया है | रहटगांव पुलिस द्वारा अंधे क़त्ल का खुलासा कर आरोपी की गिरफतारी कर व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है |

आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका:
एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव मनोज दुबे , उनि अजय रघुवंशी, सउनि ब्रजमोहन सोलंकी , सउनि भूपेंद्र वाडिवा , प्र आर देवेन्द्र सूरमा , प्र आर बुदेश जोठे , आर कमलेश परिहार , आर चालक सोनू, आर चालक संजू , आर. मुकेश धुर्वे , आर. महेंद्र रघुवंशी, आर ब्रजेश चौहान आर.राकेश पटेल , कैलाश की आरोपी की धरपकड़ एवं अंधे क़त्ल के खुलासे में विशेष भूमिका रही