jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला

Harda Big News: फिल्मी स्टाइल में दो युवकों ने कट्टा अड़ाकर की बाइक सवार युवक से अड़ीबाजी, केस दर्ज

हरदा : बड़े शहरों की तर्ज पर अब छोटे से जिले हरदा में भी लगातार अपराधो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक और जहा अवैध मादक पदार्थ जिले में कई जगह बिक रहा है। वही एमडी ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ पहले बड़े महानगरों में बिकते थे लेकिन वो भी अब जिले में बिक रहे है। वही इसी के चलते अब युवा नशे की गिरफ्त में है।और अपराध की दुनिया में पैर रख रहे है।बीते कल ऐसी ही एक घटना घटी ।

काली फिल्म लगी कार से आए थे आरोपी युवक, अड़ाया कट्टा, की मारपीट –

- Install Android App -

जहा फिल्मी स्टाइल में दो गुंडे कार लेकर आए, इसके बाद उन्होंने बाइक चालक के आगे अचानक कार रोक दी। इसके बाद कट्टा अड़ाकर अड़ीबाजी की कोशिश की। दोनों युवकों ने बाइक चालक से मारपीट करने के बाद धमकाकर फरार हो गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सकुर कॉलोनी निवासी महेश मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बाइक से रविवार शाम 4 बजे घर जा रहा था। तभी रेवापुर निवासी सौरभ विश्नोई और बड़नगर निवासी मनोज विश्नोई बिना नंबर की काली कार लेकर आए।

इसके बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक के सामने कार अड़ाकर कट्टा तान दिया। इससे मैं घबरा गया। आरोपियों ने कहा कि चल पैसे निकाल, जब मैंने नहीं दिए तो दोनों ने मारपीट करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी युवक की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506, 34 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।