हरदा : गुरुवार सुबह मां ने बेटे को डाटा तो गुस्से में आकर बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। वो तो अच्छा हुआ परिजनो ने समय से उसे अस्पताल भिजवा दिया। जिसके कारण युवक खतरे से बाहर है। नही तो उसकी जान भी जा सकती थी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अतरसमा में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम अतरसमा निवासी राजेश पिता कैलाश मिस्त्री को उसकी मां ने बैंक से बाइक के लिए लोन की क़िस्त जमा कराने को लेकर डांट लगाई थी। इस दौरान उसने गुस्से में आकर मिर्ची में डालने वाली दवाई का सेवन कर लिया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने युवक के बयान लिए ।

