jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हरदा : सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी रोशन खलीफा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ बाइक जब्त की !

हरदा। पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक व्दारा नशे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय संग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूध कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया ।

जिसे अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित शातिर अपराधी को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।  

थाना सिविल लाईन पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 07-08/02/2026 की रात्रि में मुखबीर सूचना अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस.तिवारी के नेतृत्व में टीम के सउनि सजंय ठाकुर , प्रआर 05 विजय प्रजापति, आर. 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी , सैनिक 46 संतोष ओझा व्दारा सूचना तस्दीक की गई जो पुरानी पुलिस चौकी खंडवा रोड हरदा पर मुखबीर व्दारा बताई गई एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 पर रोशन खलीफा एकान्त में मोटर सायकल पर बैंठा था।

- Install Android App -

उसके दाहिनें हाथ में एक थैला था पुलिस को देखकर रोशन खलीफा इधर उधर होने का प्रयास करता उसके पहले उसे घेरा बंदी कर पकड़ा साथ लाये, नाम पता पूछनें पर अपना नाम रोशन शाह पिता मेहबूब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा बताया जिसके हाथ में ली हुई थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1.223 किलोग्राम कीमती 15000 रुपयें का मिलने पर NDPS के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया ।

साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 कीमती 100000 रूपये की विधिवत जप्त की गयी । कुल जप्ती माल का मूल्य 1,15,000 रूपये आरोपी रोशन शाह उर्फ खलीफा से जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 45/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहा से जिला जेल हरदा भेजा गया।

यह उल्लेखनीय है कि रोशन उर्फ खलीफा शाह पिता मेहबुब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा थाना सिविल लाईन हरदा का शातिर आदतन अपराधी है इसके विरुध्द NDPS सहित अन्य धाराओ में पूर्व में भी अपराध पंजीबध्द हुए है ।

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सजंय ठाकुर, प्रआर 05 विजय प्रजापति, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी , सैनिक 46 संतोष ओझा की विशेष भूमिका रही ।