jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

हरदा :कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा:  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम जूनापानी निवासी ममता मालवीय ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी की मांग की, जिस पर उन्होने अग्रणी बैंक प्रबन्धक को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

ग्राम बीड़ निवासी किसानों ने बैंक व बीमा कम्पनी की गलती के कारण खरीफ फसल की बीमा राशि नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक को मामले की जांच कर आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम जात्राखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र पाराशर ने भावान्तर योजना के तहत भुगतान प्राप्त नहीं होने की शिकायत की, जिस पर उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम बीड़ के किसानों ने नहर की साफ-सफाई कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को नहर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।

ग्राम कुंजरगांव निवासी विशाल ने गल्ला पर्ची पर कम गल्ला मिलने की शिकायत की, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।