jhankar
ब्रेकिंग
हरदा /हंडिया : हरदा शिक्षा विभाग पर फिर उठे सवाल  ‘जमे सिस्टम’ से लेकर शिक्षक विवाद तक, अतिथि शिक्षक... खरीफ 2026 में जिले के कृषको को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी यूरिया उर्वरक... हरदा में “पोषण प्रहरी” एवं “विद्या आसन अभियान” को जनसहभागिता से मिलेगा नया विस्तार 28 मई को ईद-उल-जुहा पर न्यायालयों में रहेगा अवकाश 27 मई को रहेगा कार्यदिवस गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई । पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में विद्यार्थियों हेतु तनाव मुक्ति एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित मध्य प्रदेश में गर्मी का डबल अटैक, 4 बड़े शहरों समेत हरदा में पारा 40 पार 26 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य अनाज मंडियों के ताजा भाव (प्रति क्विंटल) 26 मई 2026, मंगलवार – मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 26 मई 2026, मंगलवार को देश की मुख्य खबरें

हरदा /हंडिया : हरदा शिक्षा विभाग पर फिर उठे सवाल  ‘जमे सिस्टम’ से लेकर शिक्षक विवाद तक, अतिथि शिक्षक की टिप्पणी से गरमाई बहस

हरदा। हरदा में इन दिनों शिक्षा विभाग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर चल रही बहस के बीच अब शिक्षा विभाग भी सवालों के घेरे में आ गया है। एक अतिथि शिक्षक द्वारा की गई टिप्पणी ने जिले की शिक्षा व्यवस्था और वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ जनशिक्षकों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

अतिथि शिक्षक ने अपनी टिप्पणी में आरोप लगाया कि जिले में कई जनशिक्षक लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। टिप्पणी सामने आते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।

- Install Android App -

शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव और पारदर्शिता को आवश्यक बताया जा रहा है, क्योंकि इसका सीधा असर विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ता है।

चर्चाओं के दौरान कुछ महीने पहले सामने आए उस मामले का भी जिक्र किया जा रहा है, जिसमें एक शासकीय शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे थे। इस मामले के सामने आने के बाद भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।