jhankar
ब्रेकिंग
हरदा /हंडिया : हरदा शिक्षा विभाग पर फिर उठे सवाल  ‘जमे सिस्टम’ से लेकर शिक्षक विवाद तक, अतिथि शिक्षक... खरीफ 2026 में जिले के कृषको को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी यूरिया उर्वरक... हरदा में “पोषण प्रहरी” एवं “विद्या आसन अभियान” को जनसहभागिता से मिलेगा नया विस्तार 28 मई को ईद-उल-जुहा पर न्यायालयों में रहेगा अवकाश 27 मई को रहेगा कार्यदिवस गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई । पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में विद्यार्थियों हेतु तनाव मुक्ति एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित मध्य प्रदेश में गर्मी का डबल अटैक, 4 बड़े शहरों समेत हरदा में पारा 40 पार 26 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य अनाज मंडियों के ताजा भाव (प्रति क्विंटल) 26 मई 2026, मंगलवार – मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 26 मई 2026, मंगलवार को देश की मुख्य खबरें

हरदा में “पोषण प्रहरी” एवं “विद्या आसन अभियान” को जनसहभागिता से मिलेगा नया विस्तार

हरदा, । जिले में कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर संचालित “पोषण प्रहरी अभियान” एवं “विद्या आसन अभियान” के अंतर्गत 27 मई बुधवार को शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक में समाजसेवियों, दानदाताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा जागरूक नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना है। बैठक में अभियान की वर्तमान प्रगति, जनसहयोग की संभावनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

- Install Android App -

जिला प्रशासन ने जिले के समाजसेवियों, दानदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे बैठक में सहभागिता कर हरदा जिले को कुपोषण मुक्त एवं शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाने के इस प्रयास में सक्रिय योगदान दें।

जिला प्रशासन की इस पहल को जिले में सामाजिक सहयोग और जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।