हरदा : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, मुख्यपीठ जबलपुर, खंडपीठ इंदौर व खंडपीठ ग्वालियर के न्यायालयों
एवं रजिस्ट्री तथा जिला न्यायपालिका के लिए गुरुवार, 28 मई 2026 को ईद-उल-जुहा का अवकाश घोषित किया गया है। इसके स्थान पर बुधवार, 27 मई 2026 को कार्यदिवस रहेगा।

