jhankar
ब्रेकिंग
हरदा /हंडिया : हरदा शिक्षा विभाग पर फिर उठे सवाल  ‘जमे सिस्टम’ से लेकर शिक्षक विवाद तक, अतिथि शिक्षक... खरीफ 2026 में जिले के कृषको को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी यूरिया उर्वरक... हरदा में “पोषण प्रहरी” एवं “विद्या आसन अभियान” को जनसहभागिता से मिलेगा नया विस्तार 28 मई को ईद-उल-जुहा पर न्यायालयों में रहेगा अवकाश 27 मई को रहेगा कार्यदिवस गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई । पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में विद्यार्थियों हेतु तनाव मुक्ति एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित मध्य प्रदेश में गर्मी का डबल अटैक, 4 बड़े शहरों समेत हरदा में पारा 40 पार 26 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य अनाज मंडियों के ताजा भाव (प्रति क्विंटल) 26 मई 2026, मंगलवार – मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 26 मई 2026, मंगलवार को देश की मुख्य खबरें

26 मई 2026, मंगलवार – मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

छतरपुर में 47°C पार पहुंचा पारा, रेड अलर्ट जारी

छतरपुर जिले में भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। तापमान 47°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं और मोबाइल पर सायरन जैसे हीट वेव अलर्ट पहुंच रहे हैं। गर्मी से जनजीवन बेहाल है। 1186

भोपाल में 1100 ट्रैक्टरों की महारैली, सीएम मोहन यादव ने चलाया ट्रैक्टर

भोपाल में ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1100 ट्रैक्टरों की महारैली को हरी झंडी दिखाई और खुद ट्रैक्टर चलाया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और नर्मदा पर बने बांधों ने प्रदेश को हरा-भरा किया है। भावांतर योजना से सोयाबीन किसानों को उचित मूल्य दिया गया।

MPPSC 2026: राज्य सेवा के 155 पदों पर भर्ती, 26 अप्रैल को प्री परीक्षा

मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की। 21 विभागों में 155 पदों पर भर्ती होगी। डिप्टी कलेक्टर, DSP, वाणिज्यकर अधिकारी समेत विभिन्न पद शामिल हैं। आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी तक होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को दो पाली में होगी।

राहत की उम्मीद: नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से पहले तक पद बढ़ सकते हैं। 2024 में 60 से बढ़ाकर 110 पद किए गए थे।

गेहूं MSP ₹2585 तय, किसानों को ₹2600/क्विंटल तक मिलेंगे

MP कैबिनेट ने गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585/क्विंटल तय किया है। पिछले साल ₹2425 था। ₹175 बोनस मिलाकर ₹2600/क्विंटल से खरीद होगी। केंद्र ने इस बार गेहूं MSP ₹2585 रखा है, जबकि MP सरकार ₹2700 तक देने की तैयारी में है।

2026 में MP के 3 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, सियासत गरमाई

- Install Android App -

अप्रैल-मई 2026 में MP से राज्यसभा की 3 सीटें खाली होंगी। दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी और जार्च कुरियन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संख्याबल के हिसाब से 2 सीटें BJP और 1 सीट कांग्रेस को मिलेगी। दिग्विजय सिंह को रिपीट किया जाएगा या नहीं, इस पर चर्चा तेज।

MP सरकार का अस्थाई कर्मचारियों को तोहफा: 31 मार्च 2026 तक पद सुरक्षित

राज्य सरकार ने आउटसोर्स, संविदा, अतिथि विद्वान, अतिथि शिक्षक समेत लाखों अस्थाई कर्मचारियों के पद 31 मार्च 2026 तक बनाए रखने का आदेश जारी किया। नियमितीकरण के लिए 300 अंकों की परीक्षा होगी, SC-ST को 10% छूट।

छतरपुर में दुखद हादसे: बांध में डूबे 2, पति ने जहर खाया

तैईया बांध में 11 साल के बच्चे को बचाने कूदे युवक समेत दोनों की डूबने से मौत। एक अन्य घटना में पत्नी-बच्ची साथ न आने पर पति ने जहर खाकर VIDEO रिकॉर्ड किया, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप।

राजपुर-बड़वानी में 43°C पार, नौतपा से पहले ही बेहाल

बड़वानी में नौतपा के पहले दिन पारा 43°C के पार पहुंच गया। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, नर्मदा बैकवॉटर सहारा बना। राजपुर में गिद्ध गणना में 80 कर्मचारियों को एक भी गिद्ध नहीं मिला। जिले में 28 साल से मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीण पेयजल-शिक्षा-सड़क की समस्या से जूझ रहे।

अन्य सुर्खियां

– राजगढ़ में कैश खत्म होने से मंडी में हंगामा, किसानों ने हाईवे जाम किया ।

– MP में 2026 में 238 दिन खुलेंगे सरकारी ऑफिस, सरकारी कैलेंडर जारी ।