ब्रेकिंग
Big breaking news: हरदा अजनाल नदी चकरी घाट पर एक शव तैरते मिला, पुलिस जांच में जुटी! देश के कई राज्यो में आंधी-बारिश का कहर: दिल्ली- मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव किसानो की मूंग फसल खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन , भाजपा सरकार प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच स... मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किस... हरदा: खेत मालिक ने शराब के नशे में रखवाले मजदूर को स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, प... हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

Harda Jail: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला जेल में नशामुक्ति का संदेश

हरदा : जिले की एकमात्र नाट्य संस्था इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फ़ॉर आर्ट सोसायटी हरदा द्वारा जिला जेल में नशामुक्ति, अशिक्षा, बाल अपराध, दहेज प्रताड़ना के विषय को समाहित करते हुए, विधिक जागरूकता की जानकारी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।

जिसमें जिला जेल अधिकारी ने भी नाटक के बाद अपनी बात रखते हुए कहा कि “जेल मानव मन के परिशुद्धिकरण की प्रयोगशाला है” जीवन मे खत्म होने जैसा कुछ भी नही होता आप जहाँ हो वहीं से अच्छी शुरुआत कर सकते हो। उक्त नाटक में भी यही संदेश परिलक्षित किया गया सभी कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय के साथ मंचन किया।

- Install Android App -

संस्था के निर्देशक संजय तेनगुरिया ने जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि हम लगातार सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर जनजागरूकता करते रहते हैं इसी तारतम्य में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यह नाटक मंचित किया गया है। नाटक का निर्देशन एवं परिकल्पना इरशाद खान की थी , गीत संगीत में ताल निखिल गढ़वाल ने दी, साथ ही विधिक जानकारी डॉ विजय कुमार अग्रवाल ने प्रदान की। नाटक में इरशाद खान, अतुल जोशी, सुरेन्द्र चौहान, नीतू शर्मा, गणेश मदुलकर, अन्वेषा जोशी, कंचन शर्मा, शुभम शर्मा, अथर्व जोशी, श्लोक अग्रवाल, गुलशन झिंझोरे, जयंत राजपूत ने अपने अभिनय के माध्यम से विषय को प्रस्तुत किया।