jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda Big News: नीमगांव गोलीकांड मजदूर के ऊपर खेत मालिक ने ही चलाई गोली, घायल मजदूर की शिकायत पर धारा 307 का केस दर्ज

हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम नीमगांव में मंगलवार की सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक मजदूर के ऊपर गोली चलाकर भाग गए थे। गोली बारी की इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई । घायल मजदूर राहुल पिता प्रकाश गोंड के पैर में गोली मारी गई थी। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में मजदूर की शिकायत पर खेत मालिक रोहित झुरिया पिता दिनेश झुरिया के खिलाफ धारा 307 506,25,27 आर्म्स एक्ट सहित एससी एसटी आईपीसी के तहत सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी हरदा एसडीओपी से जॉच करवाई । घायल मजदूर ने पहले जो घटना पुलिस को बताई थी की में खेत की मेड़ से पत्थर उठा रहा था। तभी तीन नकाब पोश बदमाशो ने आकर गोली मारकर भाग गए। मजदूर को पैर में गोली लगी। पुलिस की प्रथम जॉच में मामला कुछ गड़बड़ लग रहा था। यह बात पुलिस के गले उतर नही रही थी।
पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने इस घटना की बारीकी से जांच करवाई  जांच के उपरांत मजदूर ने पूरी सच्चाई उगल दी। और खेत मालिक रोहित पर गोली मारने का आरोप लगाया।पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सिविल लाइन टी आई संतोष सिंह चौहान व पुलिस टीम ने आरोपी रोहित झुरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहा से जेल वारंट निकलने पर जिला जेल दाखिल कराया गया। घायल मजदूर देवास जिले के सतवास का रहने वाला है। मजदूर चार महीने पहले ही काम पर आया था।

इनका कहना है।

- Install Android App -

मजदूर डर दबाव में कल सही बात नही बोल रहा था। पारिवारिक जमीन के विवाद में आरोपी खेत मालिक रोहित झुरिया ने अपने ही मजदूर को गोली मारी थी। और इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों का नाम बताया जा रहा था। हमने इस पूरे मामले की जांच करवाई । जांच में घायल मजदूर की शिकायत पर आरोपी पर धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहा से जेल भेज दिया गया।

अभिनव चौकसे एसपी हरदा।

हरदा बैतूल लोकचुनाव 2024 : भाजपा के डी.डी.उईके एक लाख पचास हजार वोट से आगे, बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने मोदी जी को दिया आशीर्वाद