ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Harda News: भारतीय किसान संघ हरदा जिले ने प्रथम चरण में बनाए 62 हजार सदस्य।

भारतीय किसान संघ बनेगा एक करोड़ सदस्यता वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन-

- Install Android App -

हरदा : भारतीय किसान संघ जिला हरदा की वर्तमान सदस्यता अभियान को लेकर प्रथम चरण की समीक्षा बैठक कृषि उपज मंडी बलराम सभागृह हरदा में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा एवं सदस्यता प्रभारी विनोद पाटिल के नेतृत्व में एवम् प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा और संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें सदस्यता के प्रथम चरण 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक हरदा जिले की सभी तहसीलों से 62 हजार सदस्य बनाए गए।हरदा जिले का सदस्यता लक्ष्य एक लाख आठ हजार का है शेष सदस्यता के लक्ष्य को द्वतीय चरण में पूर्ण किया जावेगा। द्वतिय चरण में सदस्यता 15 जनवरी से 31 जनवरी तक पूर्ण सदस्यता का लक्ष्य है। दोनों संगठन मंत्रियों ने तहसील एवं जिले के कार्यकर्ताओं को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान किया। और कार्यकर्ताओं को बताया गया संपूर्ण भारत में भारतीय किसान संघ एक करोड़ सदस्यता वाला विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन बनेगा।जिला सदस्यता प्रभारी विनोद पाटिल द्वारा आश्वस्त कराया गया हरदा जिले को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने में जिले के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा एवं दिए गए लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करेंगे ऐसा आश्वासन दिया गया।

प्रमुख रूप से, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा जिला अध्यक्ष महेश शर्मा मंत्री विजय मलगाये,योगेंद्र भांभू योगेंद्र तिवारी, विनोद पाटिल रामकृष्ण मुकाती ,दीपचंद नवाद ,आनंद राम किरार ,विष्णु गौर ,ब्रजमोहन राठौर , अरुण पटवारे, विनय यादव,राम कृष्ण राजपूत ,रूप सिंह राजपूत ,रामकृष्ण कुशवाहा, रेवाशंकर दोगने,सियाराम गौर, राकेश डूडी , जितेंद्र व्यास सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।