हरदा : आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान से पूर्व जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह घंटाघर चौराहे से मैराथन दौड़ प्रारंभ हुई, जो कि नेहरू स्टेडियम पर जाकर संपन्न हुई। मैराथन दौड़ को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी के अलावा हरदा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलवान सिंह मवासे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थी गण भी मौजूद थे।
मैराथन दौड़ के संपन्न होने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने प्रथम 15 विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
______________
यह भी पढ़े –
- बड़ी खबर म.प्र. : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जमानती वारंट, जाने क्या है मामला
- कितनी संपत्ति है राहुल गांधी की, जानिए पिछले 15 साल में कितनी बढ़ी
- सोने की कीमत: एक नजर चार्ट्स और ट्रेंड्स पर | Gold Rate To Day On 03 April 2024
- Big News: ताइवान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, दहल गया ताइवान देखे विडियो
- MP News: शैक्षणिक सामग्री खरीदने हेतु बाध्य करने वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)