हरदा : आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होगा। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में वन मण्डल अधिकारी श्री अनिल चौपड़ा, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। श्री सिसोनिया ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वन क्षेत्र के ग्रामों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं और वनवासियों को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान की तिथि 26 अप्रैल के बारे में बताया जाए और उनसे अपील की जाए कि वे अपने गांव के मतदान केन्द्र पर जाकर अवश्य मतदान करें।
______________
यह भी पढ़े –
- बड़ी खबर म.प्र. : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जमानती वारंट, जाने क्या है मामला
- कितनी संपत्ति है राहुल गांधी की, जानिए पिछले 15 साल में कितनी बढ़ी
- सोने की कीमत: एक नजर चार्ट्स और ट्रेंड्स पर | Gold Rate To Day On 03 April 2024
- Big News: ताइवान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, दहल गया ताइवान देखे विडियो
- MP News: शैक्षणिक सामग्री खरीदने हेतु बाध्य करने वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)