हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में महिलाओं को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने की शपथ दिलाई गई। नगरीय क्षेत्र टिमरनी में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया।
ग्राम पानतलाई व पहटकला में ग्रामीणों को 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मेंहदी, रंगोली व नारे लेखन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इसी प्रकार ग्राम चन्द्रखाल में उपस्थित ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
______________
यह भी पढ़े –
- बड़ी खबर म.प्र. : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जमानती वारंट, जाने क्या है मामला
- कितनी संपत्ति है राहुल गांधी की, जानिए पिछले 15 साल में कितनी बढ़ी
- सोने की कीमत: एक नजर चार्ट्स और ट्रेंड्स पर | Gold Rate To Day On 03 April 2024
- Big News: ताइवान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, दहल गया ताइवान देखे विडियो
- MP News: शैक्षणिक सामग्री खरीदने हेतु बाध्य करने वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)