Harda News: सोनतलाई, झांजरी नहर पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू,किसान बोले ज़ब तक पर्याप्त पानी नही मिलेगा धरना जारी रहेगा।
हरदा : किसानों के द्वारा सोनतलाई, झांजरी नहर पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है नहर मे पानी नही मिलने से किसान परेशान है विगत चार दिनों से अधिकारियो के आगे गुहार लगा रहे है लेकिन किसी ने किसान की सुध नही चुनव के पहले किसानों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया था तब अधिकारियों ने किसानों को समझाईस दे कर आश्वासन दिया था की चार दिन मे आपको पर्याप्त पानी मिल जाएगा ।
लेकिन अभी तक पानी का अता पता नही है आज किसानों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है किसानों का कहना है ज़ब तक पर्याप्त पानी नही मिलेगा धरना जारी रहेगा।
आज धरने मे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं अध्यक्ष कृषि समिति जनपद पंचायत पंचायत हरदा अजय पाटिल किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव कैलाश यादव विजय यादव संजय फूलरे अंकित मुकाती राजेश खोदरे दीपक फूलरे अंतिम प्रजापति हरिओम रानवै सेठ खोदरे महेंद्र फूलरे शिवनारायण कुल्हारे धन्नालाल कुल्हारे पन्नालाल महाराज सहित सैकड़ो किसान उपस्थिति है।