jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Harda News: अग्नि दुर्घटना में मृतक के परिजन को घर जाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया


हरदा :
 बैरागढ़ हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई अग्नि दुर्घटना में मृतको के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में एन.जी.टी के आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा दुर्घटना में श्रीमती शहनाज बी के पति श्री रहीम की मृत्यु होने पर प्रति व्यक्ति मृतक रूपये 15 लाख के मान से कुल 15 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई। हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा व एसडीएम श्री के.सी. परते ने प्रभावित श्रीमती शहनाज बी के घर जाकर उन्हें सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। यह राशि श्रीमती शहनाज बी के बैंक खाते में एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी।