jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Harda News: अज्ञात युवक की अर्धनग्न मिली लाश मामले में बीते 5 दिन नही लगा कोई सुराग, इधर अज्जू यादव पर गोली चलाने वाले आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर

हरदा : 30 अक्टूबर को हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झाड़पा में एक किसान के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।मृतक की पहचान बंसीपुरा निवासी कालूराम के रूप में हुई थी। उसके बाद रहटगांव पुलिस जांच में जुटी हुई है। लेकिन उक्त घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। मृतक की लाश नग्न अवस्था में थी। और उसके शरीर पर कई जगह निशान थे। मृतक की लाश देखकर ऐसा अंदेशा लगाया जा सकता है की उसे घसीटते हुए किसी ने बेरहमी से मारा पीटा। हालाकि रहटगांव थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा का कहना है की हमारी टीम आसपास लोगो से पूछताछ कर रही है। इस वारदात का बहुत जल्द खुलासा करेगे।

- Install Android App -

वही बीते दिनों हरदा थाने से महज सो कदम की दूरी पर लाडली होटल के सामने हुए गोली कांड के आरोपी  घटना के बाद अभी तक फरार है। सिटी कोतवाली पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। उक्त गोलीबारी में अज्जू यादव के सिर में और पैर में चोट आई हुई थी। जिसे हरदा जिला अस्पताल में उपचार चला उसके बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। इधर जिले सहित प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। और लगातार इस प्रकार के आपराधिक घटनाओ से क्षेत्र में लोग भयभीत है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा की में दो दिन दिन से अवकाश पर थी। आज ही आई हु। जानकारी लेकर बताती हु।