jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

Harda News : ओवरलोड व बिना परमिट वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 25 हजार रूपये वसूले


हरदा :
जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश अहाके ने बताया कि शुक्रवार को परिवहन विभाग के दल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बकाया कर, बॉडी एक्सेस, बिना परमिट, बिना पंजीयन तथा अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक प्रदर्शित होने जैसे मामलों में वाहन संचालकों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कुल 15 वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 14 हजार रूपये वसूले गये जबकि 1 ट्रेक्टर ट्रॉली पर ओवरलोड होने से 10 हजार रूपये तथा 1 कार की नम्बर प्लेट विधिवत न होने से 1 हजार रूपये राजस्व वसूला गया। इस तरह कुल 17 वाहनों से 25 हजार रूपये का राजस्व वसूला गया।