हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक ली। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी को नये वर्ष में नये उत्साह के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन करने के लिये कहा। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये सभी से सुझाव मांगे। उन्होने कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा खराब कैमरे सुधरवाने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू व श्री आशीष खरे के साथ-साथ कलेक्ट्रेट के अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
ब्रेकिंग
