हरदा : विधानसभा निर्वाचन – 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने जनपद पंचायत खिरकिया में पटवारियों एव कोटवारों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने पटवारियों व कोटवारों से चर्चा कर एक एक मतदान केंद्र की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह, एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया के साथ-साथ एसडीओपी खिरकिया, थाना प्रभारी छीपाबड़ व सिराली, तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने पटवारी व कोटवारों से चर्चा कर पिछले चुनाव में मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग चाहता है कि विधानसभा निर्वाचन के लिये मतदाता अपनी पसन्द के प्रत्याशी के पक्ष में बिना किसी दबाव या लालच के मतदान कर सकें। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के सिंह ने सिराली के गुर्जर छात्रावास में पटवारियों एव कोटवारों की संयुक्त बैठक ली।
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा...
जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित
फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना
उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य...
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
