हरदा : आगामी 07 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही हैं । इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमिश्निंग का कार्य शनिवार को शुरू हुआ था जो कि रविवार को भी जारी रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमिश्निंग का कार्य देखा और उपस्थित सहायक रिटर्निग अधिकारी टिमरनी श्री महेश बडोले तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी हरदा श्री कुमार सानू को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह कार्य निर्धारित समय सीमा में सोमवार शाम तक पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
______________
यह भी पढ़े –
- अब Umang App से मिनटों में निकाल सकते है, PF का पैसा, देखे पूरी प्रक्रियाआधार कार्ड में संशोधन करना हुआ आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन करे पता अपडेट, देखे पूरी जानकारी
- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता में हुआ बदलाव, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक को मिलेगा लाभ
- Ladli Behna Yojana 2024: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का लाभ, पात्रता सूची हुई जारी
- सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.04.24) cement rate

