HARDA NEWS: किसान के खले में खड़ी ट्रॉली चोरी , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, किसान ने रखा 11 हजार का इनाम
मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम बीड में एक किसान पिछले दो तीन वर्षों से चोरों से परेशान है। आज से दो साल पहले भी किसान के घर से लाखों रुपये की चोरी हो चुकी। उक्त चोरी का आज तक पुलिस पता नही लगा सकी। अब फिर पुनः उसी किसान के खले में खड़ी हुई ट्राली MP-47 AG 3450 कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रेक्टर में लगाकर चोरी करके भाग गया।
मकड़ाई समाचार से चर्चा में किसान संजय पिता संतोष कुमार ने बताया कि ग्राम बीड में उसके खले से रविवार सोमवार की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर ट्राली चोरी करके भाग गया। जिसकी रिपोर्ट लिखाने सिविल लाइन थाना गया था। वहां रिपोर्ट नही लिखी थाने में आवेदन देकर आया हु। ट्राली चोरी की घटना कुकरावद में एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमे एक ट्रैक्टर किसान की ट्राली लगाकर देर रात कुकरावद गॉव से निकलकर आगे गया। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। किसान ने कहा पुरानी चोरी का अभी सुराग भी नही लगा और अब फिर यह घटना घट गई। चोरी की घटना से परिवार में भय व्याप्त है वही बार बार चोरी की वारदातों से किसान परेशान है। अब फिर उसी किसान के खले में खड़ी नई ट्रॉली कोई अज्ञात ट्रेक्टर चालक चोरी कर रात के अंधेरे में भाग गया। किसान संजय कुमार ने कहा कि ट्राली के संबंध में आरोपी चोर को पकड़ने में कोई सूचना या जानकारी देगा उसे 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

