jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

Harda News: क्रांतिकारी नेता जमना जैसानी की याद मैं 800 लोगो ने निशुल्क जांच कराई,50 लोगो का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा, 16 लोगो ने रक्तदान किया

हरदा मै जैसानी चोक पर क्रांतिकारी नेता,मीसाबंदी,पत्रकार ,किसान मजदूर की बुलंद आवाज स्व जमना जैसानी की याद मैं स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे आम नागरिकों ,जन अभियान परिषद ,मजदूर संगठन के साथ कई अन्य संगठन ने उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में अपना सहयोग देकर उन्हें याद किया।इस शिविर मे कई शासकीय और अशासकीय चिकित्सकों ने अपनी सेवाए दी जिसमे डॉक्टर कैलाश सिहल ,डॉक्टर मनीष शर्मा , डाक्टर श्रीकांत सेंगर,डॉक्टर शैलेंद्र ठाकुर,डॉक्टर विशाल सिंह बघेल, डॉक्टर भारत यादव,डॉक्टर वैशाली, डॉक्टर शैलेंद्र परिहार,डॉक्टर नम्रता तंवर,डॉक्टर जॉनसन ,डॉक्टर पूजा पटेल ,डॉक्टर जीनू अब्राहम,डॉक्टर सनी जुनेजा,यशस्वी जुनेजा,डॉक्टर राम दोगने ने स्वास्थ परिक्षण किया । स्वास्थ शिविर का उदघाटन स्वर्गीय जमना प्रसाद जैसानी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया । स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन के अवसर पर डॉक्टर मनीष शर्मा ,डॉक्टर कैलाश सिहल, डॉक्टर शैलेंद्र ठाकुर ,मजदूर नेता अनिल वैद्य वीरेंद्र गोहर, दिलीप कलोसिया ,डॉक्टर भरत यादव , समाज सेवी उषा गोयल पार्षद मनोज महलवार के साथ अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण एवम दीप प्रज्वलित कर उन्हे याद करते हुए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया ।डॉक्टर मनीष शर्मा ने कहा कि पुण्य तिथि के अवसर पर स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया है | जिससे लोगो को अपनी बीमारियों का समय से पता चल सकेगा और समय से इलाज होने से उनकी जान भी बचाई जा सकती है ।केंसर टी वी जैसी बीमारियों का समय से पता चल जाए तो इनका इलाज संभव हो जाता है ।मजदूर नेता अनिल वैद्य ने कहा कि जमना भैया ने हमे मानवता की सेवा करने का जो पाठ पढ़ाया वो हमे याद है उन्होंने भी शोषित पीड़ित के हित के लिए लड़ाई लड़ी ।इसी प्रकार आज यह फाउंडेशन भी गरीबों असहाय लोगों की आवाज बन कर काम कर रहा है।इस स्वास्थ्य शिविर में कई लोगो ने अपना रक्त दान किया ।शिविर में जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति नवांकुर समितियों ने अपना सहयोग दिया ।इस शिविर में सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया डॉक्टर भरत यादव ने बताया कि 250 लोगो की जांच की गई जिसमे आंख के 50 मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए जायेगे ,वही डॉक्टर शैलेंद्र परिहार ने बताया की 16 लोगो ने रक्तदान किया।शुगर और बीपी की जांच सहित 800 लोगों ने शिविर मै लाभ लिया ।शिविर के समापन पर जमना जैसानी फाउंडेशन के शांति कुमार जैसानी ने सभी डॉक्टर्स उनकी टीम और सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रगट करते हुए उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर रजत शर्मा,सौरभ काशिव,गणेश जोशी,दीपांशु सोनी,कमलेश शर्मा सहित सेकडो कार्यकता उपस्थित रहे।