jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: जिला कांग्रेस ने किया महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण

हरदा : जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76 वीं पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम घंटाघर पर स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कर रघुपति राघव राजाराम का भजन गाकर उन्हे याद किया । तत्पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर, उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि बापू के विचारों में सपष्टता थी, सत्य का मार्ग था और सत्याग्रह गांधीजी के अहिंसक पद्धति का मूलमंत्र रहा है,गांधीजी मानते थे अहिंसा और सहिष्णुता के लिए बड़े स्तर के साहस और धैर्य की आवश्यकता होती है। विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि आज गांधी के लिए सही श्रद्धांजलि उनके बताये मार्ग को अपनाकर ही दिया जा सकता है जिसमे विश्व शांति का पाठ और लोक-कल्याण का मंत्र भी छिपा है, इसलिए गांधीजी कहते थे – “खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं” ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द व्यास ने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। स्वच्छता, स्वदेशी और स्वावलंबन के विचारों को अपनाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- Install Android App -

इस दौरान बी के दीक्षित, सुरेन्द्र सराफ़, मुन्ना पटेल, सतीश राजपूत, योगेश चौहान, संजय जैन, जावेद पटेल, गोरेलाल सीसोदिया, महेश मालवीय, संजय पांडेय, संदीप गौर, संतोष चौरे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।