Harda News : नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, से सफाई व्यवस्था हुई चौपट, जगह जगह लगा गंदगी का अंबार
हरदा : जिले में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। शहर की सड़कों और
कॉलोनियों गलियों सहित खाली प्लॉट नालियों में कचरे के ढेर लगे हैं। बाजार सब्जी मार्केट में तो हालत और भी ज्यादा खराब है। वही मृत मवेशी नहीं उठाए जाने से आसपास के रहवासी बदबू से परेशान हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर के हालात बिगड़ने लगे हैं।
अगर और कुछ दिनो तक हड़ताल चली तो शहर में बीमारियों का खतरा मंडराने लगेगा।


