harda news : बलात्कारी के घर पर चलाया जाए बुल्डोजर, नहीं तो होगा आंदोलन, जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के मुखिया बार-बार प्रदेश में हो रहें बेटियों के साथ अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर कडे तेबर और सख्त कार्यवाहीं अपनाते हुए ऐसे आपराधीयों पर कडी कार्यवाहीं करने के साथ-साथ उनके घर को भी तहस-नहस करने का फरमान जारी कर चुंके है। ऐसा ही एक मामला जिले के सिराली तहसील के ग्राम जिनवानिया का है जहां एक आदिवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने बलात्कार करते हुए उसका अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया था। जिसकी शिकायत पर मामला तो दर्ज हो गया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। किन्तु अब सामाजिक संगठन द्वारा प्रदेश के मुखिया की तर्ज पर आरोपी के मकान पर बुल्डोजर चलाने और उसके मकान को तोडने के लिए गुरूवार को संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वही जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन हरदा के पदाधिकारीयों ने संयुक्त कलेक्टर को बताया की पिछले दिनों आदिवासी युवति के साथ गांव के ही युवक द्वारा बलात्कार करते हुए अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहा था। जो एक बडा ही घृणित कार्य है ऐसे आपराधिक व्यक्ति की चल अचल संपत्ति को भी ध्वस्त कर उसे कडी सजा दी जायें। वहीं संगठन द्वारा मकान पर बुल्डोजर चलाने की कार्यवाहीं को लेकर 5 दिन का समय दिया गया है। अगर 5 दिनों में कार्यवाहीं नहीं की गई तो आदिवासी संगठन आंदोलन करेंगा। इस दौरान धंसिग भलावी, राहुल पावरे, महेंद्र मेहरा सहित सामाजिक बंधु मौजूद रहें।
