jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

HARDA NEWS : बड़वानी से 15 किमी दूर रसलपुर झल्लार के जंगलों में पहुंची बाघिन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रेडियो कॉलर आईडी व पदचिन्ह के आधार पर नजर रख रहा वन अमला

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार रहटगांव। वन परिक्षेत्र के बड़वानी गांव में 25 दिसंबर को मिली बाघिन अब मगरधा की ओर रसलपुर व झल्लार के जंगलों में पहुंच गई है। वन अमला लगातार बाघिन की हलचल पर नजर बनाए हुए है। अमले ने बाघिन के पदचिन्हों के आधार पर उसकी स्थिति पता की। बड़वानी से रसलपुर झल्लार की दूरी 10-15 किमी के बीच है। बाघिन के बड़वानी क्षेत्र से दूर चले जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाघिन के गले में लगे रेडियो कॉलर आईडी के जरिए भी वन अमला उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहा है। मंगलवार को वन अमले को रसलपुर झल्लार के जंगलों में बाघिन का मूवमेंट पता चला। अमले ने क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को सावधानी बरतने सर्तक किया है। रहटगांव रेंजर मुकेश रघुवंशी ने बताया कि बाघिन बड़वानी से मगरधा की ओर रसलपुर झल्लार के जंगलों की ओर निकली है। उसके मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।