ब्रेकिंग
Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री!  खिरकिया: पंचायत सचिव की छत से गिरने से हुई मौत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाल...

Harda News : हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

हरदा : कार्यपालन यंत्री जल संसाधन हंडिया शाखा नहर सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि 4 नवम्बर से 48 घंटे की ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.00 बजे से प्रत्येक शनिवार व रविवार 0 से 12.09 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक सोमवार व मंगलवार 12.09 से 21 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक बुधवार व गुरूवार 21 से 33 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक शुक्रवार 33 से 55.50 कि.मी. तक नहरें बंद रहेंगी तथा 33 कि.मी. से शेष प्राप्त होने वाले पानी से लिफ्ट से सिंचाई होगी। उन्होने बताया कि 5 क्यूसेक से छोटी नहरे शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। किसानों से अपील की गई है कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलावे जावें। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जावेगी। उन्होने बताया कि पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बडी उपशाखाओं में ओसराबंदी कार्यक्रम में बदलाव कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जा सकेगा।