हरदा : शासकीय आईटीआई हरदा में ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी पीथमपुर की कैम्पस ड्राइव 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। प्राचार्य आईटीआई रहटगांव ने बताया कि इस केम्पस ड्राइव में मध्यप्रदेश के किसी भी शासकीय अथवा प्राइवेट आईटीआई से एक वर्षीय ट्रेड एवं दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अथवा अंतिम वर्ष 2024 में सम्मिलित प्रशिक्षणार्थी पुरूष व महिला आवेदक सम्मिलित हो सकते है। कैम्पस ड्राइव में सम्मिलित होने के लिये महिला आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य, कद 4.8 फीट से अधिक होना आवश्यक है। कैम्पस ड्राइव में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने साथ अपना रिज्यूम, मूल शैक्षणिक दस्तावेज, आधारकार्ड आदि 2 फोटोकॉपी सेट एवं 5 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रहटगाँव में 19 जुलाई शुक्रवार को प्रातः10 बजे उपस्थित हो सकते है। कैम्पस ड्राइव के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई रहटगाँव में उपस्थित होकर अथवा मोबाईल नंबर 9926379815 एवं 9826559324 पर संपर्क कर किया जा सकता है।
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR
₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात
नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित
रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम?
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से
पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित
मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
