jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली

Harda Big News: खंबे से टिकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी, अवैध संबंध या पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी!

हरदा : जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के करताना चौकी के रुन्दलाय रोड के पास शनिवार सुबह बिजली के खंभे से एक व्यक्ति की लाश टिकी हुई मिली। सूचना के बाद करताना पुलिस चौकी प्रभारी सहित टीम गांव पहुंची। मृतक युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया।

करताना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक करताना निवासी है। संतोष पिता महेश भूकर उम्र लगभग 46 साल । परिवार के लोगो ने पुलिस को बताया कि संतोष शुक्रवार रात को अपने घर से खाना खाकर किसी दोस्त के घर जाने का कहकर निकला था। जिसके बाद उसने अपनी बाइक को बस स्टैंड के पास अपनी दुकान के सामने खड़ा कर कहीं चला गया। पत्नी ने रात 11 बजे घर आने का पूछने के लिए फोन कॉल किया लेकिन संतोष ने रिसीव नहीं किया।
रात भर घर नहीं आने पर पत्नी ने फिर से फोन लगाया लेकिन फोन बंद आया। तलाश करने पर शनिवार सुबह संतोष का खून से लथपथ शव मिला।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है। मामले में पुलिस आपसी रंजिश एवं अवैध संबंधों से जुड़े एंगल को लेकर जांच में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी में कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ चल रही है ।

हरदा: शादी के 5 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन, मासिक धर्म बताकर पति से दूर रही, 5 दिन बाद जेवरात लेकर गायब हुई दुल्हन।