jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: 12 दिसम्बर से होगी जनसुनवाई |

हरदा : प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 से 1 बजे तक नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अक्टूबर माह में विधानसभा निर्वाचन के कारण लागू आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब चूंकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता हटाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है, अतः मंगलवार 12 दिसम्बर से पुनः जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को इंटरनेट सुविधा युक्त लेपटॉप कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।