jhankar
ब्रेकिंग
सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...

Harda News: डायरिया की रोकथाम के लिए साबुन से हाथ धोने का सही तरीका बताया


हरदा :
 भारत सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से 1 जुलाई से 31 अगस्त तक  स्टॉप डायरिया अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत भारत स्काउट गाइड को नोडल नियुक्त किया गया है। गुरूवार को भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ हरदा के तत्वाधान में जिले के सभी स्कूलों में स्काउट गाइड के माध्यम से साबुन से हाथ धुलाई गतिविधि का प्रदर्शन किया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल तथा प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती सरिता तोमर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन जैन, जिला समन्वयक आरबीएसके श्री आशीष साकल्ले, श्री रामनिवास जाट, श्री पुरुषोत्तम राठौर सहित स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ओरल हेल्थ डॉ. आयुषी गुप्ता ने हाथ धोने का प्रदर्शन और डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में हाथ धोने के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री गजराज सिंह द्वारा किया गया।