jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda News: जिले के कुल 13 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के मानक में उत्तीर्ण हुए


हरदा :
 कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के नेतृत्व में जिले के कुल 13 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में उत्तीर्ण हुए है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरदा जिले की कोई भी स्वास्थ्य संस्था एन.क्यू.ए.एस. उत्तीर्ण नहीं थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि गुरूवार को प्राप्त रिपोर्ट अनुसार जिले के 8 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत उत्तीर्ण घोषित किये गये है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया के अंतर्गत जटपुरा, स्वास्थ्य केन्द्र मांदला तथा स्वास्थ्य केन्द्र पड़वा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र टेमागांव, स्वास्थ्य केन्द्र चौकड़ी व स्वास्थ्य केन्द्र खमगांव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र बैड़ी व स्वास्थ्य केन्द्र पलासनेर शामिल है।

- Install Android App -

डॉ. सिंह ने बताया कि इसके पूर्व जिले के 5 स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया के अंतर्गत भगवानपुरा स्वास्थ्य केन्द्र, मुहालकला स्वास्थ्य केन्द्र, महेंद्रगांव स्वास्थ्य केन्द्र, बम्हनगांव स्वास्थ्य केन्द्र, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया के अंतर्गत कमताड़ा स्वास्थ्य केन्द्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत उत्तीर्ण घोषित किया गया था।