हरदा जिले के छिपाबाड़ थाना अंतर्गत खिरकिया में 21 वर्षीय युवती के अज्ञात कारणो से जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई है। खिरकिया निवासी दिनेश कडोले की पुत्री निधि कडोले के द्वारा आज सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया है।
जिसके बाद युवती को परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल लेकर आया गया।जहां पर डॉक्टर के द्वारा युवती को म्रत घोषित कर दिया गया। पुलिस के द्वारा मर्म कायम कर लिया गया है। तथा पुलिस जांच में जुट गई है।
युवती के पिता ने आरोप लगाया है,कि खिरकिया निवासी एक युवक के द्वारा लगातार उनकी पुत्री क़ो परेशान किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवती के द्वारा आज सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली गई।

