jhankar
ब्रेकिंग
MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक

Harda News: जाट समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निर्दोष लोगो पर धाराएं बढ़ाई तो उग्र आंदोलन करेगे

हरदा : शनिवार को जाट समाज हरदा के द्वारा हरदा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में। 31/12/2023 को ग्राम सन्नास्या तहसील टिमरनी में कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगो द्वारा एक दूसरे के विरूध्द पुलिस थाना टिमरनी पर एफ.आई.आर. दर्ज करवायी थी ।

और उस मामले की जांच पुलिस थाना टिमरनी कर रही है, इधर उक्त विवाद को लेकर जाट समाज का कहना है की कुछ समय से कुछ लोग इस मामले में निर्दोष लोगों को झूठा फंसाने के लिए और धाराएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास एवं धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन पर अनुचित रूप से दवाब बना रहे है, इन लोगो के द्वारा गलत बयान बाजी और सोशल मीडिया पर गलत वक्तव्य कहे जा रहे है, जिस कारण दो समाज के मध्य शत्रुता का भाव उत्पन्न हो रहा है। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा किन्ही लोगो के दवाब व प्रभाव में आकर निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्यवाही करती है | या धाराएं बढ़ायी जाती है तो जाट समाज एवं सर्व समाज के द्वारा भी उग्र धरना प्रदर्शन कर सड़को पर उतरेगी जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। आज बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी।


- Install Android App -

टिमरनी : युवक के साथ खेत में हुआ था खूनी संघर्ष, चार से पांच युवकों ने दिया था मारपीट की घटना को अंजाम, करणी सेना एवं राजपूत परिषद करेगी 2 फरवरी को थाने का घेराव