jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Harda News: गर्भवती महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई

हरदा : जिला अस्पताल में भर्ती बैरागढ़ दुर्घटना के घायल मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि सभी घायलों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रविवार को स्वास्थ्य विभाग के 4 दलो द्वारा विस्फोट की दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कार्य कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ एच पी सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर सर्वे दल में शहरी क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता ,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर 183 घरो का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 15 गर्मवती महिलाएं चिन्हित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के 113 बच्चो को विटामिन ए की दवा पिलाई गई साथ ही आसपास के क्षेत्र के 183 घरों में ओ आर एस के पेकेट का वितरण किया गया।