Harda News: 5 साल की मासूम के साथ रैप करने वाले फरार आरोपी पर दस हजार का इनाम |

हरदा : रहटगांव थाने अंतर्गत एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ रैप करने वाले फरार हैवान दरिंदे के ऊपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन ने दस हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी धम्मू उर्फ भीमसिंह (22) की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपी धम्मू की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

- Install Android App -

हम आपको बता दे की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर एक आरोपी नानकराम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर्स के मुताबिक आरोपियों के दुष्कर्म करने के कारण मासूम के शरीर में नोचने के 20 से अधिक निशान है।